Top News

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 से लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत



रायपुर(ऊर्जाधानी पत्रिका) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आम नागरिकों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ के माध्यम से प्रदेश के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल के बोझ से बड़ी राहत प्रदान की जा रही है।


योजना की मुख्य बातें:-

1. बकाया बिल पर छूट: 31 मार्च 2026 तक के बकाया घरेलू बिजली बिल पर सरचार्ज माफ एवं मूल राशि में एकमुश्त भुगतान पर 50% तक की छूट।

2. किस्त सुविधा:  बड़े बकायादारों को 6 आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा, बिना ब्याज।

3. सरल प्रक्रिया: निकटतम बिजली ऑफिस, CSC सेंटर या https://cspdcl.co.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन।

4. पात्रता: 5 किलोवाट तक के सभी घरेलू कनेक्शनधारी उपभोक्ता।


क्या बोले मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा, _"हमारी सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे। बिजली बिल का बोझ कम होने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की बचत होगी, जिससे वे शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर खर्च कर पाएंगे। यह ‘सुशासन’ का प्रत्यक्ष उदाहरण है।"


जनता को मिल रहा सीधा फायदा 

कोरबा जिले के पुटुवा निवासी रतिराम सोनवानी ने बताया, _"मेरा 28 हजार का बिल था। योजना में 14 हजार माफ हो गया। अब सिर्फ 14 हजार किस्त में जमा करना है। सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद।"_ प्रदेश भर से ऐसे हजारों उदाहरण सामने आ रहे हैं।


अंतिम तिथि का रखें ध्यान ।

ऊर्जा विभाग ने अपील की है कि योजना का लाभ लेने हेतु 30 जून 2026  तक आवेदन करना अनिवार्य है। इसके बाद छूट समाप्त हो जाएगी। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करें।



Post a Comment

Previous Post Next Post