Top News

साहिल वर्मा बने असंगठित कामगार कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री , किसान-मजदूर-आदिवासी-दलित के हक की लड़ाई को मिलेगी नई ताकत।




रायपुर(ऊर्जाधानी पत्रिका) कांग्रेस के युवा नेता श्री साहिल वर्मा को अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस  का छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। 


किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित और समाज के सभी वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए श्री वर्मा के निरंतर संघर्ष और समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।



यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मान. शैतान सिंह सोलंकी जी। राष्ट्रीय प्रभारी महामंत्री मान. हौसीला प्रसाद शर्मा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष मान. पप्पू हासम अली जी की अनुशंसा पर की गई है।


संगठन को मिली नई ऊर्जा 

नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री साहिल वर्मा ने कहा, "संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरूंगा। छत्तीसगढ़ के हर गांव-हर बस्ती तक संगठन को मजबूत कर असंगठित क्षेत्र के करोड़ों श्रमिक भाइयों-बहनों की आवाज बुलंद करना और उनके हक की लड़ाई को नई ऊंचाई देना मेरी प्राथमिकता होगी।"_


कांग्रेसजनों ने श्री वर्मा की नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में असंगठित कामगारों के सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर आंदोलन को और धार मिलेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post
URJADHANI PATRIKA
URJADHANI PATRIKA