Top News

सुशासन तिहार में गूंजा सड़कों का मुद्दा: जन चिंतक मंच की मांग पर डामरीकरण को मिली मंजूरी, जिलास्तरीय अधिकारियों ने मंच से की घोषणा।




कोरबा(आई.बी.एन -24)। सुशासन तिहार के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बुधवार को जन चिंतक मंच ने कोरबा जिले की जर्जर सड़कों के डामरीकरण की पुरजोर मांग उठाई। मंच के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर सहित जिलास्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर जनता की परेशानी से अवगत कराया।


हम सब के लिए हर्ष का विषय: मंच से मिली मंजूरी।

जन चिंतक मंच के लिए हर्ष और उल्लास का विषय रहा कि उनकी इस महत्वपूर्ण मांग को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंच से ही सड़कों के डामरीकरण की मांग को मंजूरी के लिए घोषणा की। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के आधार पर खराब सड़कों का सर्वे कराकर डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।





जनता की रोज की समस्या। 

जन चिंतक मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले में कई मुख्य मार्ग और ग्रामीण सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बारिश में कीचड़ और गर्मी में धूल से आम लोगों का जीना मुहाल है। स्कूली बच्चे, मरीज और व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान हैं।


प्रशासन ने दिया भरोसा।

जिलास्तरीय अधिकारियों ने मंच को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप "सुशासन तिहार" का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण है। सड़कें विकास की पहली शर्त हैं। इसलिए जन चिंतक मंच की इस मांग को प्राथमिकता में रखकर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और बजट स्वीकृत कराते ही काम शुरू होगा।


जन चिंतक मंच ने प्रशासन के इस सकारात्मक रुख और तत्काल मंजूरी की घोषणा पर आभार जताया है। मंच ने कहा कि उम्मीद है अब जिले की सड़कों की तस्वीर जल्द बदलेगी।


Post a Comment

أحدث أقدم